अजमेर। अजमेर शहर में जयपुर रोड स्थित घूघरा इलाके में बने टोयोटा कार शोरूम को देर रात दो बदमाशों ने निशाना बनाया। घटना की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में दो नकाबपोश चोर तिजोरी तोड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश तिजोरी से करीब 14 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए।