अजमेर। अजमेर शहर केसरगंज स्थित पंकज ऑटो पार्ट्स की दुकान में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग के कारण करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में धमाके होते रहे। धमाके की आवाज सुनकर कैसरगंज स्थित बाजे वाली गली में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूर-दूर तक आग की लपटे दिखाई दी।