अजमेर, 28 फरवरी । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को अजमेर आगमन के अवसर पर कायड़ हेलीपैड पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री भड़ाना ने प्रधानमंत्री का पारंपरिक सम्मान के साथ अभिनंदन करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने प्रधानमंत्री के समक्ष विशेष रूप से ग्राम देवमाली को बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर के ग्रामीण एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थलों को नई पहचान मिल रही है।
इससे स्थानीय पर्यटन, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण को व्यापक प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है। देवमाली जैसे आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के गांव को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना समूचे गुर्जर समाज एवं क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर श्री भड़ाना ने भगवान श्री देवनारायण मंदिर देवमाली के पुजारी श्री रायमल गुर्जर से भी प्रधानमंत्री की भेंट करवाई।
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे भविष्य में देवमाली पधारकर भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन करें और क्षेत्र की जनता को अपना सान्निध्य प्रदान करें।