अजमेर। बालोतरा जिले नेशनल हाईवे पर एक भयंकर सड़क हादसा हो गया है। जिसमें स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 7 से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह से बस का साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से बालोतरा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है