अजमेर। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर से HPV वैक्सीनेशन का शुभारंभ करेंगे। हर साल देश में हजारों महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर से जान चली जाती है। HPV वैक्सीन इस कैंसर से बचाने में एक बड़ा सुरक्षा कवच माना जाता है। हजारों में कीमत होने के चलते यह वैक्सीन गरीब लोगों की पहुंच से दूर थी।