अजमेर। अजमेर शहर के भीमपुरा गांव में शुक्रवार सुबह गांव में लेपर्ड घुस गया। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। और घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया है और लेपर्ड को पकड़ने (रेस्क्यू) का प्रयास कर रही है।