Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20260218_170038

अजमेर। मंगलवार सुबह सलमान खान के पिता और फेमस स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्तपाल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पूरा परिवार अस्पताल में नजर आया। सबसे पहले सलमान खान को अस्पताल के बाहर देखा गया। इसके बाद उनके बहन अलवीरा और बहनोई अतुल अग्निहोत्री पहुंचे। धीरे-धीरे अरबाज अपनी पत्नी शूरा के साथ, अरहान, निरवान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान, सलमा खान और हेलन भी अस्पताल पहुंच गईं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से संजय दत्त भी सलीम खान का हाल जानने आस्पताल पहुंचे। अब सलीम खान को अस्पताल में 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। बीती शाम लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने जानकारी दी थी कि सलीम खान स्टेबल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *