अजमेर| अजमेर शहर में पिछले 2 दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। अधिकतम तापमान में प्रतिदिन करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी जबकि रात के समय ठंडी हवाएं चलने से हल्की ठंडक बनी हुई है। रात के पारे में भी मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति है। शनिवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और .5 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।
![]()