Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20260206_145810

अजमेर। अजमेर में जिला सेशन कोर्ट के नए भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कलेक्टर को भेजे गए धमकी भरे मेल में लिखा गया है। कि आपके कोर्ट में 13 आरडीएक्स लगाए गए हैं। जो जल्दी फटने वाले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, सीआईडी और डॉग स्क्वायड की टीम तुरंत कोर्ट परिसर पहुंची। बम की संभावित धमकी को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर से वकीलों और अन्य लोगों को बाहर निकालकर पूरे क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *