Fri. Feb 6th, 2026
IMG_20260206_125654

अजमेर। राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज 10वीं बार धमकी मिलने से हाईकोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। एहतियात के तौर पर सायरन बजाया गया, जिसके बाद सभी जस्टिस, अधिवक्ता और कर्मचारी कोर्ट परिसर से बाहर निकल आए। अधिवक्ताओं को भी तुरंत बिल्डिंग खाली करने के निर्देश दिए गए। जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच चुके हैं। पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली जा रही है। किसी भी संदिग्ध वस्तु को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। वहीं जयपुर में भी हाईकोर्ट से जुड़े परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *