अजमेर। खेजड़ी के पेड़ों के संरक्षण को लेकर बीकानेर रेंज में चल रहे आंदोलन पर सियासत तेज हो गई है। आंदोलन को खत्म कराने के लिए राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार जल्द ही नया कानून लाए जाने की तैयारी में है। राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल का कहना है। कि जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर बिल का प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा। उसके बाद ही विधानसभा के मौजूदा शीतकालीन सत्र में बिल पेश किया जाएगा। वही आज खेजड़ी बचाओ अभियान आंदोलन खत्म कराने के लिए पहुंचे नेता पर संत भड़क गए।
![]()