अजमेर। सवाई माधोपुर (ग्रामीण) क्षेत्र में चांदी के लिए कत्ल कर दिया गया। और दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काट डाले। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बौंली क्षेत्र के कोडयाई गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत में बकरी चराने गई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर बदमाश चांदी के कड़े लूट ले गए। जिससे इलाके में दहशत फैल गई।