अजमेर। अजमेर शहर में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मनरेगा से गांवों और किसानों का विकास हो रहा है। यह रोजगार की गारंटी है। लेकिन केंद्र सरकार इसे कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को मिटाने की कोशिश कर रही है।