Thu. Nov 12th, 2026
IMG_20260121_190303

 

 

अजमेर, 21 जनवरी। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पंचम किश्त की राशि के हस्तानांतरित का राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरूवार 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे अरविन्द पैवेलियन स्टेडियम सिरोही में आयोजित किया जाएगा। अजमेर के जिला स्तर पर कार्यक्रम में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी में आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में पंचम किश्त के रूप में राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तानांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल को नोडल अधिकारी एवं सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार श्री राजीव कजोत तथा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्धक निदेशक श्री हरिश सिवासिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *