Sun. Nov 1st, 2026
IMG_20251016_192436

 

 

अजमेर, 16 अक्टूबर। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के बाहरी क्षेत्रों में सुगम यातायात व्यवस्था एवं संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से खरखेडी से वरुण सागर तक नई चौड़ी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ शुक्रवार 17 अक्टूबर को किया जाएगा। इस कार्य का शुभारम्भ विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम खरखेडी में सायं 4 बजे किया जाएगा। 

  यह सड़क निर्माण कार्य 7 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। जो क्षेत्र के विकास एवं यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगा। नई सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों और दैनिक आवागमन करने वाले नागरिकों को सुविधा मिलेगी। साथ ही अजमेर शहर से आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच और अधिक सुगम होगी।

 सड़क का चौड़ीकरण क्षेत्रीय विकास योजनाओं को गति प्रदान करेगा तथा कृषि एवं व्यवसायिक गतिविधियों के लिए भी नए अवसर खोलेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने पर खरखेडी से वरुण सागर मार्ग पर यातायात दबाव में कमी आएगी और दुर्घटना संभावनाएं भी घटेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *