Sun. Nov 1st, 2026
IMG_20251016_192832

अजमेर। अजमेर जिले की साक्षी पुत्री श्री प्रेम चन्द खटनावलिया एवं हेमलता, निवासी गैस गोदाम, इंदिरा नगर, कल्याणीपुरा रोड़ ने ’राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2023’ (RAS) में अपने पहले ही प्रयास में 556 वीं रैक हासिल की है तथा एससी कैटेगिरी में 19 वीं रैक प्राप्त की है। समाज ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। युवाओं की नई पीढ़ी प्रशासनिक सेवा में नई ऊर्जा. पारदर्शिता और जनसेवा की भावना लेकर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

 

साक्षी ने अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से अपने परिवार व समाज के नाम को रोशन करने के साथ ही सम्पूर्ण अजमेर जिले को भी गौरवान्वित किया है। साक्षी की यह उपलब्धि हमारे युवा भाई-बहिनों के लिए प्रेरणादायक है। साक्षी के पिताजी .रेलवे से लोको पायलेट के पद से सेवानिवृत है और उनकी माताजी हाऊस वाईफ है। साक्षी की छोटी बहिन अभी एम.कॉम में अध्ययनरत है। साक्षी ने 2023 की परीक्षा के साथ-साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा भी उर्त्तीण की है जिसके साक्षात्कार होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *