Mon. Nov 2nd, 2026
IMG_20251013_131922

अजमेर। जयपुर में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। वे सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित 6 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जो नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रित होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहें। प्रदर्शनी के माध्यम से कानूनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जो राज्य के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान शाह राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्राप्त 4 लाख करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग करेंगे। इसके अलावा, लगभग 9,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। यह कदम राजस्थान के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण होगा। साथ ही, प्रदेश के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 260 करोड़ रुपये और दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के रूप में 364 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण भी किया गया। जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *