Fri. Nov 6th, 2026
IMG_20250929_185814

 

                 अजमेर, 29 सितम्बर। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री मयंक राज गुर्जर का चयन सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर हुआ है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा सोमवार को जनसम्पर्क अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का परिणाम जारी किया गया। मुख्य सूची में 6 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इनमें श्री मयंक राज गुर्जर का चयन एमबीसी वर्ग के अन्तर्गत हुआ है। इनके पिता श्री रामसुख गुर्जर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त है। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर पद पर अपनी सेवाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *