Thu. Nov 12th, 2026
IMG_20250831_135118

अजमेर। आदर्श नगर क्षेत्र माधव सर्कल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गाय अचानक सड़कों पर दौड़ते हुए आने-जाने वाले लोगों के पीछे भागने लगी। गाय ने कई राहगीरों को गिरा दिया, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बन गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मनीष सेन व क्षेत्रीय पार्षद पति मनीष भढ़ाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नगर निगम की टीम को बुलाया। निगम की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को काबू में किया।

 

पकड़ने के दौरान गाय ने निगम कर्मचारियों को भी काफी देर तक दौड़ाया, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, क्षेत्रवासियों के सहयोग से अंततः गाय को पकड़कर निगम की टीम साथ ले गई।

 

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और निगम प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *