Thu. Nov 12th, 2026
IMG_20250830_190903

अजमेर। जयपुर, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को अजमेर के मुहामी गांव पहुंचे तथा जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के पिता श्री सूरज सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. सूरज सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री सुरेश सिंह रावत एवं समस्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

—–

मयंक-चेतन/दिनेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *