Thu. Nov 12th, 2026
IMG_20250828_132222

अजमेर। बहुचर्चित एसआई भर्ती 2021 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बुधवार को इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति समीर जैन की खंडपीठ ने करीब दो हफ्ते पहले 14 अगस्त को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सुनाया गया है। करीब एक साल से यह मामला अदालत में था। 13 अगस्त 2023 को कुछ अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की थी। उनका आरोप था कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और पेपर लीक हुआ है, जिससे ईमानदार उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *