अजमेर। PM मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले में तिरंगा फहराया। इस कार्यक्रम में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नहीं पहुंचीं। विपक्षी नेताओं के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर BJP नेता शाहजाद पूनावाला ने कहा-नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक होता है। कार्यक्रम में शामिल होना संवैधानिक कर्तव्य है।_