Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20250811_190522

 

                    अजमेर, 11 अगस्त। देश की प्रतिष्ठित कम्पनी सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा माखुपुरा स्थित राजकीय आईटीआई में फिक्स टर्म एवं अप्रेन्टिसशिप के लिए बुधवार 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ष 2018 से 2025 के विभिन्न व्यवसायों (सीओई) ऑटोमोबाईल, एमएमवी, आरएसी, मशीनिष्ट, टर्नर, वेल्डर, फिटर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रेक्टर मैकेनिक एंड पेंटर जनरल, वायरमैन, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक तथा शीट मेटल वर्कर के कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 26 वर्ष के पुरूष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। 

                    उप निदेशक श्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी के दसवीं कक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत प्राप्तांक होने चाहिएं। सलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया जाएगा। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी श्री प्रमोद कांकाणी एवं श्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया की अभ्यर्थी को 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो मूल कॉपी एवं प्रत्येक की दो-दो फोटो कॉपी मय तीन पासपोर्ट साइज फोटो्रग्राफ के साथ प्रातः 10 बजे संस्थान में उपस्थित होना होगा। एक वर्ष के फिक्स टर्म हेतु सीटीसी 25300 रुपये तथा अप्रेंटिसशिप हेतु सीटीसी 19500 रुपये देय होगा। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *