अजमेर। झुंझुनूं में खेतड़ी के सरकारी हॉस्पिटल में बदमाशों ने हमला कर दिया। लाठी-सरियों से मरीज, डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बदमाश आधी रात इमरजेंसी में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने डॉक्टरों व स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, हॉस्पिटल के डॉक्टर-कर्मचारियों में आक्रोश है। घटना रात करीब 1 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।