अजमेर। राजस्थान में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। फेक करेंसी और अवैध हथियार से जुड़े मामले में श्रीगंगानगर के 13 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी में कई जगह पर कार्रवाई की गई है। पदमपुर और रायसिंह नगर समेत कई ठिकानों पर एनआईए रेड की जानकारी सामने आई है। वहीं, दौसा में भी कार्रवाई जारी है। एजेंसी ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।