Thu. Aug 14th, 2025
IMG_20250807_193438

 

                   अजमेर, 7 अगस्त। अभियांत्रिकी महाविद्यालय में छात्राओं एवं महिला स्टाफ के लिए विशेष सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में का उद्देश्य महिलाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं उनके पालन के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

                   सेमिनार में उपस्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री अशोक कुमार खटीक, श्री गिर्राज गुप्ता, श्री राजेश मोदी एवं सड़क सुरक्षा सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु चौहान ने महिलाओं को हेलमेट लगाने के लाभ, दुर्घटना से बचाव के उपाय आदि के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा, डॉ. चंदन शर्मा एवं सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री गणपत सिंह मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के समन्वयक चुकेश सिंह, सहायक शिक्षण सहयोगी एवं समस्त सिविल विभाग ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं एवं महिला स्टाफ के लिए हेलमेट वितरण किए गए। इसमें 91 छात्राओं एवं महिला स्टाफ को हेलमेट प्रदान किए गए।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *