Mon. Aug 11th, 2025
IMG_20250804_140019

अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिल्ली से फलौदी ले जा रहा एक चार्टर विमान 31 जुलाई 2025 को गलत हवाई पट्टी पर उतर गया। जानकारी के मुताबिक फाल्कन-2000 विमान को फलौदी वायुसेना स्टेशन पर उतरना था, लेकिन पायलटों की चूक के कारण यह फलौदी शहर की सिविल एयरस्ट्रिप पर उतर गया। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। घटना दोपहर 3 बजे की है, जब मुख्यमंत्री दिल्ली से फलौदी के लिए रवाना हुए थे। फाल्कन-2000 को फलौदी वायुसेना स्टेशन पर लैंड करना था जो सैन्य क्षेत्र में स्थित है। लेकिन पायलटों ने गलती से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित सिविल एयरस्ट्रिप को चुना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *