अजमेर। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत द्वारा पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल के स्थाई समाधान एवं जल संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, सिंचाई के साधनों के सुदृढ़ीकरण, नालों की मरम्मत, तालाबों एवं एनीकट्स के पुनर्नवीनीकरण एवं मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों हेतु जल संसाधन विभाग के माध्यम से राशि रू 6050.54 लाख की लागत से विभिन्न परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। यह स्वीकृतियां न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में जल की स्थायी उपलब्धता को सुनिश्चित करेंगी, बल्कि बाढ़ नियंत्रण, खेती के लिए सिंचाई जल की उपलब्धता, और जल का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने में सहायक होंगी।
*श्री रावत द्वारा स्वीकृत प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:-*
• बंदिया गाँव और मुहामी गाँव में नालों का बाढ़ सुरक्षा कार्य, कॉजवे सहित, राशि 543.89 लाख
• बड़लिया गाँव, बड़लिया तालाब का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण, राशि 77.12 लाख
• हरी सिंह जी के खेत के पास रपट मरम्मत कार्य व खुदाई कार्य पदमपुरा, राशि 21.35 लाख
• देवजी वाली रपट मरम्मत कार्य व खुदाई कार्य पदमपुरा, राशि 9.31 लाख
• ऊपरवाली रपट मरम्मत कार्य व खुदाई कार्य पदमपुरा, राशि 58.02 लाख
• पहाडा वाला बाबा के पास रपट मरम्मत व खुदाई कार्य पदमपुरा, राशि 20.95 लाख
• रिपेयर ए.ड रिनोवेशन ऑफ सूर्य एनिकट मसीनिया, राशि 45.45 लाख
• रिपेयर ए.ड रिनोवेशन ऑफ बेरी के पास एनिकट कडैल, राशि 32.74 लाख
• रिनोवेशन ऑफ मुहामी एनिकट मुहामी, राशि 31.58 लाख
• रिनोवेशन ऑफ जाटली एनिकट नीयर वेल ऑफ देवकरण खाती जाटली, राशि 21.77 लाख
• रामसागर नारेली तालाब का जीर्णोद्वार नारेली, राशि 124.37 लाख
• रिनोवेशन ऑफ बडलिया एनिकट बडलिया, राशि 22.76 लाख
• रिनोवेशन ऑफ तालाब नरवर बिजोलाव, राशि 117.32 लाख
• लाल डूंगरी एनीकट की मरम्मत एवं जीर्णोद्वार तिलोरा, राशि 15.00 लाख
• बूढ़ा पुष्कर फीडर पर डॉवेल का निर्माण, राशि 84.52 लाख
• कदमा की नाडी की मरम्मत, जीर्णोद्वार एवं गाद निष्कासन, जिसमें फेसवॉल का निर्माण और जलग्रहण क्षेत्र उपचार कार्य आदि शामिल हैं, मानपुरा नरवर, राशि 83.17 लाख
• मोर सागर मुहामी, तहसील एवं जिला अजमेर की मरम्मत, जीर्णोद्वार एवं जीर्णोद्वार, राशि 67.82 लाख
• फूल सागर ग्वारडी तालाब, तहसील एवं जिला अजमेर की मरम्मत, जीर्णोद्वार एवं जीर्णोद्वार, राशि 72.80 लाख
• फूल सागर कायड़ बांध कार्य, राशि 234.22 लाख
• उंटडा बांध, तहसील एवं जिला अजमेर की मरम्मत, जीर्णोद्वार, राशि 219.78 लाख
• मसीनिया एनीकट एवं वीआरबी, तहसील पुष्कर, जिला अजमेर की मरम्मत एवं जीर्णोद्वार, राशि 343.24 लाख
• 11वीं बटालियन आरएसी (आईआर) परिसर, नारेली में चैनल का निर्माण, राशि 48.89 लाख
• बेली एनीकट, गगवाना का जीर्णोद्वार, राशि11.00 लाख
• डब्ल्यूएचएस मगरा एनीकट का संरक्षण कार्य, राशि 12.00 लाख
• स्थानीय नाले पर वीआरबी का निर्माण रूपनगढ़ से भदून सड़क, साइड ड्रेन निर्माण सहित पी.एस, 326.63 लाख
• मरम्मत नवीनीकरण फूल सागर बीर, राशि 335.00 लाख
• जाजोता डब्ल्यूएचएस, धीरा डब्ल्यूएचएस, सूरज सागर डब्ल्यूएचएस, रामगढ़ डब्ल्यूएचएस, दौराई डब्ल्यूएचएस, बूढ़ा पुष्कर सरोवर, सीरोली नाडी डब्ल्यूएचएस, हटूंडी डब्ल्यूएचएस, चाचोटा डब्ल्यूएचएस, आम का तालाब 10 जल संचयन टैंक जिला अजमेर की मरम्मत और नवीनीकरण, राशि 2445.00 लाख
• ग्राम मसीनिया तहसील एवं जिला अजमेर में सीताराम एनीकट की मरम्मत एवं जीर्णोद्वार, राशि 219.56 लाख
• घूघरा तहसील एवं जिला अजमेर में डब्ल्यूएचएस की मरम्मत एवं नवीनीकरण, राशि 405.28 लाख
*मंत्री श्री रावत की सोच: जनसेवा व समग्र जल प्रबंधन की दिशा में कदम -*
इन सभी कार्यों की कुल लागत 6050.54 लाख रुपये है, जो पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के जल संसाधनों की स्थिति को स्थायी रूप से बेहतर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत की यह योजनाएं न केवल वर्षाजल संग्रहण को बढ़ावा देंगी, बल्कि सिंचाई सुविधा, बाढ़ नियंत्रण, भूजल स्तर बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने में भी सहायक सिद्ध होंगी।
इन कार्यों की स्वीकृति मंत्री श्री रावत की जनसेवा की भावना, क्षेत्र के समग्र विकास की प्रतिबद्धता, एवं जल के प्रति दीर्घकालिक नीति के अनुरूप है।
जय जय पुष्कर राज।।