Sun. Nov 15th, 2026
IMG_20250709_140905

अजमेर। जोधपुर के मंडोर क्षेत्र स्थित नागौरी बेरा में बुधवार की सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विवेक कच्छवाहा के ऊपर आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की गई, जिसमें जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार विवेक कच्छवाहा नागौरी बेरा का निवासी है और बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा में प्रबंधक पद पर कार्यरत है। इससे पहले, 18 फरवरी को बापिणी तहसील के रायमलवाड़ा गांव में विवेक को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इस रिश्वतकांड की जांच के दौरान उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के साक्ष्य सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *