Mon. Nov 16th, 2026
Screenshot_2025-06-07-19-44-00-229_com.whatsapp

 

 

किशनगढ़ 7 जून 2025 शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी नागौर दौरे पर रहें। कृषि राज्य मंत्री ने राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी स्व. प्रीति कुमारी के देहावसान होने पर उनके खींवसर निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ओर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। जिसके पश्चात वापिस लौटते समय केंद्रीय राज्य मंत्री ने विश्वप्रसिद्ध चामत्कारिक बुटाटी धाम पहुँचकर श्री चतुरदास महाराज के दर्शन किये। बुटाटी धाम पहुँचने पर मंदिर विकास समिति द्वारा कृषि राज्य मंत्री का अभिनंदन कर उन्हें मंदिर से जुड़ी जानकारी और धाम की विशेषताओं से अवगत करवाया। इन दौरान कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने देशवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *