Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250607_151058

अजमेर। उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां तकनीकी कारणों से हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस हादसे में पायलट समेत सभी 5 यात्री सुरक्षित है। लैंडिंग के दौरान हाईवे पर एक कार को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर एम्स का है।केदारनाथ धाम में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। जब ऋषिकेश एम्स के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के बाद हाईवे पर लैंड कराना पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान हाईवे पर कोई वाहन नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *