Tue. Nov 17th, 2026
IMG_20250601_153000

अजमेर। उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। 8 जून को लखनऊ में रिंग सेरेमनी और 18 नवंबर को वाराणसी में दोनों की शादी फाइनल हुई है। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की प्रेम कहानी पहली बार जनवरी 2025 में सामने आई थी। सीनियर की शादी में पहली मुलाकात  आईपीएल-2023 में पांच गेंदों पर 7 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम हर जुबान पर था। इसी दौर में दिल्ली में हुई सीनियर क्रिकेटर की शादी में रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात हुई। प्रिया और उस क्रिकेटर की पत्नी दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहपाठी रही हैं। उनकी यही दोस्ती रिंकू के करीब आने जा जरिया बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *