Tue. Nov 17th, 2026
IMG_20250531_143125

अजमेर। राजस्थान में बदमाशों के हौसले बुलंद है। हनुमानगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े होटल में घुसकर संचालक को गोलियों से भुनकर उसे मौत के घाट उतार दिया और इस दौरान मृतक के बेटे को भी गंभीर चोट आई। वहीं  इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटक बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *