Tue. Nov 17th, 2026
IMG_20250529_142834

अजमेर। आनासागर  झील के गेट खोलने का निर्णय हो गया है। नगर निगम, सिंचाई विभाग एवं प्रशासन की बैठक दिनांक 26.05.2025 को हुई। जिसमें आनासागर झील के गेट दिनांक 30.05.2025 को प्रातः 10.00 बजे खोलने का निर्णय लिया गया, 

वर्तमान में झील का गेज 13 फीट है जिसे बारिश से पहले 10 फीट धीरे धीरे लाया जाएगा।

इसके लिए डाउन स्ट्रीम में बसी आबादी क्षेत्र में व्यापक मुनादी करवाने हेतू नगर निगम को निर्देश दिए गए एवं बारिश में अधिक आवक होने की स्थिति में नगर निगम एवं ADA द्वारा सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग द्वारा गेट का संचालन किया जाएगा।

यह बैठक श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें नगर निगम से अधीक्षण अभियंता एवं सिंचाई विभाग से अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *