Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20250423_195048

 

 अजमेर, 23 अप्रैल। रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध उपयोग की सूचना पर घरेलू गैस सिलेण्डरों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। जांच दल द्वारा बुधवार को 7 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी श्रीमती रतन कौर ने बताया कि जय भोले भोजनालय हिल टॉप कॉलोनी अजयनगर से 3, दीपक टी स्टॉल अलवर गेट झलकारी नगर, श्री कृष्ण पाव भाजी स्वामी कॉम्पलेक्स चौराहा, आरआर चाईनीज फूड एण्ड पनीर टिक्का एवं द मुमोस पॉईन्ट स्वामी कॉम्पलेक्स चौराहा से एक-एक घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। इन फर्मों का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। साथ ही ये प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। जांच दल में प्रवर्तन निरीक्षक श्री राहुल वेदवाल एवं श्री मुकेश बुगालिया सम्मिलित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *