Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20250404_193015

 

           अजमेर, 4 अप्रैल। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रविवार तक अजमेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

           विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार को प्रातः 9.30 बजे मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत वार्ड 60 कुंदन नगर स्थित माली मोहल्ला में 49 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और स्थानीय अवसंरचना को मजबूती मिलेगी।

           इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष वार्ड 60 कुंदन नगर में लुणकरण जी के मकान से नागर साहब के मकान के आगे तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसकी लागत 15 लाख रुपए निर्धारित की गई है। यह कार्य भी क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इन विकास कार्यों के शुभारंभ से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *