Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250409_133732

अजमेर। जयपुर में भजनलाल सरकार का बुलडोजर फिर चल रहा है। जयपुर विकास प्राधिकरण ने झारखंड मोड़ से खातीपुरा तिराहे तक सड़क चौड़ी करने के लिए शोरूम होटल और दुकानों पर बुलडोजर चलाना शुरू किया है। जेडीए अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जाप्ते के साथ यहां कार्रवाई की जा रही है।

मौके से करीब 274 निर्माण हटाते हुए 200 फीट बाइपास तक सड़क को 160 फीट चौड़ा किया जाना है। इस कार्रवाई में कांग्रेस के पूर्व विधायक परम नवदीप सिंह का अस्पताल और पूर्व डीजीपी नवदीप सिंह के घर पर जेडीए का पीला पंजा चलेगा। झारखंड मोड से खातीपुरा तिराहे तक सड़क को जेडीए बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराएग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *