Thu. Oct 22nd, 2026
20240319_140406

 

 अजमेर, 19 मार्च। महिलाओं के द्वारा, महिलाओं के लिए फाग महोत्सव का आयोजन बुधवार 20 मार्च को दोपहर 2 बजे से भागचंद कोठी में किया जाएगा। दी रानी सा बी. के. कॉल नगर की संचालिका श्रीमती अंजना सोनी ने बताया कि इस प्रकार के महिला फाग महोत्सव का आयोजन अजमेर के लिए अनूठा है। इसका उद्देश्य राजस्थान की संस्कृति को बढ़ावा देना तथा महिला सशक्तिकरण है। इसमें 200 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। महोत्सव में फूलों की होली, नृत्य घूमर, गीत एवं संगीत के आयोजन होंगे। आमंत्रित मातृशक्ति को उपहार भी दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त राजपूती पोशाक, कृत्रिम आभूषण, लेडिस सूट एवं पंजाबी मोजड़ी के लिए प्रसिद्ध दी रानी सा संस्थान द्वारा अर्ली बर्ड प्राइस, लकी ड्रॉ एवं बंपर ड्रा भी रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *