Thu. Oct 22nd, 2026
20240319_135919

अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ये आदेश सभी जिलों के लिए जारी किए हैं। जिले में बोर्ड परीक्षा 2024 मूल्यांकन कार्य के लिए बोर्ड प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आदेश जारी किए है कि अगर कोई शिक्षक बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने से आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ये आदेश सभी जिलों के लिए जारी किए हैं। साथ बोर्ड से प्राप्त होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को जल्द से जल्द प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड की कॉपियों को विभाग की ओर से तय किए समय के अंतर्गत जांचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *