Mon. Oct 7th, 2024
20240318_194110

 

             अजमेर, 18 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024 की स्ट्रांग रूम, मतदान दल रवानगी एवं मतगणना की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार ने अधिकारियों के साथ राजकीय पाॅलिटेक्टिनक काॅलेज का अवलोकन किया। 

                जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों के क्रम में सोमवार को राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय का अवलोकन किया गया। यहां मतदान दल रवानगी, स्ट्रांगरूम, मतगणना कक्ष, के बारे में चर्चा की गई। विधानसभा क्षेत्रा के अनुसार बनाए गए स्ट्रोंग रूम की व्यवस्थाएं तथा सुरक्षा के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

                 उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ प्रस्तावित साईट प्लान के बारे में चर्चा की गई। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की मतदान बूथ संख्या के अनुरूप स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष सुनिश्चित किए जाएं। पाॅलिटेक्निक काॅलेज परिसर स्थित समस्त कक्षों का अवलोकन किया गया। स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष की पास-पास रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार ने बताया कि राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज के सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। 

               इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नित्या के., उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार गौतम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *