Thu. Oct 22nd, 2026
20240314_144852

 

                अजमेर 14 मार्च। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार 14 मार्च तथा जिला स्तर पर जनसुनवाई 21 मार्च को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।

                लोक सेवाओं की सहायक निदेशक अपूर्वा परवाल ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई माह के द्वितीय गुरूवार 14 मार्च तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरूवार 21 मार्च को की जाएगी। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई उपखण्ड अजमेर की कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र, रूपनगढ, किशनगढ एवं पुष्कर की उपखण्ड कार्यालय में, उपखण्ड अंराई एवं पीसांगन की सम्बन्धित पंचायत समिति में तथा नसीराबाद उपखण्ड की जनसुनवाई के लिए श्रीनगर पंचायत समिति का स्थान निर्धारित किया गया है। जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरूवार 21 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में होगी।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *