Thu. Oct 22nd, 2026
20240314_144509

बीते कुछ दिनों में एसओजी ने जेईई भर्ती परीक्षा और एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में कई बड़े खुलासे करते हुए 16 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी की इस कार्रवाई से राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में हड़कंप सा मचा हुआ है। डमी कैंडिडेट बैठाकर एग्जाम देने वालों की गिरफ्तारियां हो रही हैं। पैसे देकर भर्ती परीक्षा पास करने वाले पकड़े जा रहे हैं। पेपर लीक करने वालों को ढूंढकर जेल भेजा रहा है। एसओजी की इसी कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा के लिए आज सीएम ने पूरी टीम को अपने आवास पर मीटिंग के लिए बुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *