Thu. Oct 22nd, 2026
20240309_193126

अजमेर। राजस्थान के पेट्रोलियम डीलरों ने टैक्स कम करने की मांग को लेकर राज्य भर में हड़ताल की घोषणा की है। विरोध के तहत 10 मार्च (सुबह 6 बजे) से 12 मार्च (सुबह 6 बजे) तक राज्य भर में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इस मामले पर बोलते हुए राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि राज्य में ईंधन पर अधिक वैट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि डीलर्स के कमीशन में भी लंबे समय से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

उन्होंने कहा, उच्च वैट का असर न केवल पंप ऑपरेटरों पर बल्कि जनता पर भी पड़ा है। हम बार-बार राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया। राजस्थान से सटे पड़ोसी राज्यों में काफी सस्ता पेट्रोल मिल रहा है, जिसके चलते कई वाहन चालक उन राज्यों से पेट्रोल भरवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *