Thu. Oct 22nd, 2026
20240309_180551

 

 अजमेर 9 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह-2024 के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सूचना केंद्र अजमेर में किया गया। इसमें उपनिदेशक आईसीडीएस श्रीमती तारामती वैष्णव, सीडीपीओ अजमेर श्रीमती विमलेश डेटाणी तथा एसडीएम अजमेर शिवाक्षी खांडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 

  उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होगी तो परिवार ही नहीं समाज एवं देश का विकास होगा। सरकार आज महिलाओं के प्रति संवेदनशील है। महिलाओं को समाज के प्रत्येक स्तर पर प्राथमिकता दी जाती है। हमारा भी यह दायित्व हो जाता है कि हम शिक्षित होकर एक स्वच्छ समाज की अवधारणा को विकसित करें। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए। इसमें मंजू ने चरी नृत्य, सुमन ने राजस्थानी नृत्य, उमराव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण तथा अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुए।

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्रीमती तारामति वैष्णव ने महिलाओं को समाज एवं देश में अपने अधिकार के साथ-साथ कर्त्तव्य का भी बोध होना भी आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं अन्य विषय पर अपने विचार व्यक्त किये ।

 कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा साथियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र तथा सम्मान राशि से सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम में महिला अधिकारिता से संरक्षण अधिकारी श्री जगदीश चौधरी तथा इंदिरा महिला शक्ति केंद्र के टीम, जिला आपकी टीम तथा वन स्टॉप्स की सेंटर और महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *