Thu. Oct 22nd, 2026
20240306_180537

 

            अजमेर, 6 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए समस्त मतदान दलों के पीआरओ, पीओ-प्रथम, पीओ-द्वितीय का एक दिवसीय एवं पीओ तृतीय का अर्द्ध दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। 

               उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार गौतम ने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षणार्थियों को समूह में पाॅल प्रोसेस, ईवीएम एण्ड वीवीपेट, ईडीसी एण्ड पोस्टल बैलेट सम्बन्धी सघन प्रशिक्षण 11 मार्च से 19 मार्च तक प्रातः 9 बजे से दिया जाएगा। प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्था सुचारू करने के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। प्रशिक्षण स्थल भगवान महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचशील ए ब्लाॅक अजमेर के लिए अतिरिक्त महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग (प्रवर्तन)श्री राधेश्याम डेलू एवं नायब तहसीलदार पुष्कर सुश्री नीलम राठौड़ , टांक ग्लोबल विद्यालय घूघरा घाटी अजमेर के लिए प्रोटोकाॅल अधिकारी सुश्री अपूर्वा परवाल एवं तहसीलदार किशनगढ़ श्री अजीत बुन्देल, ख्वाजा माॅडल उच्च माध्यमिक विद्यालय सिविल लाईन अजमेर के लिए सहायक कलक्टर (मुख्यालय) सुश्री मोनिका जाखड एवं प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाणी पुरोहितान किशनगढ श्रीमती नीलम चैधरी, जियालाल शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान रामगंज अजमेर के लिए उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण श्री सूर्यकान्त शर्मा एवं नायब तहसीलदार द्वितीय अजमेर श्री मो. रफीक शेख तथा सेन्ट जोसेफ उच्च माध्यमिक विद्यालय पर्बतपुरा अजमेर के लिए एसीईओ जिला परिषद सुश्री प्रियंका तलानिया, नायब तहसीलदार श्रीनगर के श्री रामनिवास गोदारा को पर्यवेक्षक अधिकारी एवं प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी नियुक्त किए गए है। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *