Thu. Oct 22nd, 2026
20240306_180036

 

             अजमेर, 6 मार्च। आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए मोबाईल एप्लीकेशन सी विजिल लागू किया जाएगा। इस एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार गौतम ने बताया कि कोई भी मतदाता सी-विजिल एप किसी भी स्मार्ट मोबाईल फोन में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर से डाउनलोड कर सकता है। यदि कोई मतदाता सीविजिल ऐप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में शिकायत करता है तो उसकी व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। समस्त कार्मिकों एवं अधिकारियों को भी सी विजिल ऐप इन्स्टोल करना होगा। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *