Tue. Oct 20th, 2026
20240204_135715

अजमेर। शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की ओर से वार्षिक महानगर पथ संचलन निकाला गया। 4 किलोमीटर के पथ संचलन में 48 मिनट तक कदमताल हुई। पथ संचलन जिन रास्तों से गुजरा वहां देशभक्ति की झांकियां सजाई गई। बाजारों में भगवा ध्वज फहराय गए। कई जगहो पर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया पथ संचलन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग स्वयंसेवक शामिल हुए। पटेल मैदान के पृथ्वीराज द्वारा से पथ संचलन की शुरुआत हुई। स्वयंसेवक अग्रसेन चौराहा, हाथी भाटा, आगरा गेट चौराहा, नया बाजार, लक्ष्मी चौक, धान मंडी, नाला बाजार, मदार गेट, गांधी भवन, कचहरी रोड, अग्रसेन होते हुए वापस पटेल मैदान पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *