Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर, 3 फरवरी । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर की सड़कों को उच्च स्तरीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। अजमेर का सवार्ंगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

 

     उन्होने शनिवार को वार्ड संख्या 9, 64 एवं 80, भोपो का बाड़ा तथा लोहागल में लाखों रूपए की लागत की महत्वपूर्ण सड़क कायोर्ं का उद्घाटन किया। इसमे वार्ड संख्या 9 में स्थित कांच फैक्ट्री से सांगेला भवन तक रूपए 5 लाख राशि की लागत से, वार्ड संख्या 9 स्थित मदर स्कूल से कचरा डिपो तक 5 लाख रुपए की लागत से, वार्ड संख्या 64 भोपों का बाड़ा गणेश मन्दिर के पास सीसी सड़क 8.75 लाख रुपए राशि की लागत से, वार्ड संख्या 80 तारकेश्वर मंदिर के सामने मालियों वाली गली में 5 लाख 90 हजार रुपए राशि की लागत से सड़क कायोर्ं का उद्घाटन किया गया। साथ ही ग्राम लोहागल स्थित हनुमान नगर व देवनगर में सीसी सड़क का 30 लाख रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *