Tue. Oct 20th, 2026
20240203_200827

अजमेर/जयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री देवनानी ने श्री आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिए जाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार का आभार जताया है।

     श्री देवनानी ने कहा है कि आज हृदय अत्यंत प्रसन्न है। भारत सरकार ने हम सभी के मार्गदर्शक, श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से आडवाणी जी ने भारत के भविष्य की नींव रखी और राष्ट्र निर्माण में जुटे रहें। हम सभी के लिए उनकी तपस्या, त्याग, संघर्ष और समर्पण प्रेरणा का अमृत पुंज है। श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने करोड़ों देशवासियों को मान दिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री तथा भारत सरकार का अभिनंदन।

     श्री देवनानी ने कहा श्री आडवाणी जी का आशीर्वाद और स्नेह मुझे वषोर्ं से लगातार मिल रहा है। श्री आडवाणी जी मेरे मार्गदर्शक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *