Mon. Oct 19th, 2026
20231225_195331

अजमेर। सेंट ऐंसलंब स्कूल गोल पियाऊ स्थित केसरगंज राजकिए महाविद्यालय के पास में रंगारंग प्रोग्राम हुए। प्रभु यीशु मसीह का जन्मउत्सव सोमवार को हर्ष उलास एवं उमंग उत्साह से मनाया जा रहा है। मसीह समाज के धर्मावलंबियों ने पवित्र बाइबिल का पाठ किया। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस के मौके पर सोमवार को शहर के मसीह परिवारों में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। चर्चो में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। घरों में केक की मिठास के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। मसीह परिवारो मे पूरे दिन और रात जश्न का माहौल रहा। सुबह शहर के संत एंसलम स्कूल के इमेक्यूलेट कसेप्शन चर्च, मदार के रोजरी चर्च, पर्वतपुरा के सेंट जोसेफ चर्च, मायो लिंक रोड भट्टा स्थित सात दुखों की माता चर्च, आगरा गेट स्थित रॉबसन मेमोरियल कैथेड्रल चर्च, सहित शहर के अन्य चर्चो में सुबह प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *